“जिला गन्ना अधिकारी महेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी प्रमोद कुमार उपाध्याय द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी कर दी गई है”
जौनपुर 01 / 05 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
सर्वेक्षण कार्य 01 मई, 2025 से प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गन्ना उत्पादन के सही आकलन के लिए सर्वेक्षण कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता और गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गन्ना सूचना प्रणाली एवं स्मार्ट गन्ना किसान प्राजेक्ट के अन्तर्गत HandHeld Computer (H.H.C.) के माध्यम से जी.पी.एस. सर्वे कराया जायेगा।
गन्ना किसानों द्वारा बोये गये गन्ना क्षेत्रफल के सम्बन्ध में enquiry.caneup.in की वेबसाइट पर गन्ना कृषकों के घोषणा-पत्र उपलब्ध होंगे। सम्बन्धित किसानों को अपना घोषणा-पत्र स्वयं ऑनलाइन भरना होगा, जिन किसानों के द्वारा ऑनलाइन घोषणा-पत्र उपलब्ध नहीं कराये जायेंगे, ऐसे गन्ना कृषकों का सट्टा आगामी पेराई सत्र 2025-26 में विभाग द्वारा कभी भी बन्द किया जा सकता है।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना आयुक्त, महोदय के निर्देशानुसार गन्ना सर्वेक्षण कार्य 01 मई, 2025 से आरम्भ कर 30 जून, 2025 तक पूर्ण किया जायेगा। सर्वे नीति में पारदर्शिता के दृष्टिगत सर्वे टीम के खेत पर पहुंचने की तिथि, सर्वे टीम के इन्चार्ज के नाम व मोबाइल नम्बर की सूचना सम्बन्धित टीम द्वारा एस.एम.एस. के माध्यम से 03 दिन पूर्व किसानों को प्रेषित कर दी जायेगी।
गन्ना सर्वेक्षण कार्य संयुक्त टीम के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा। इस टीम में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल कार्मिक के साथ-साथ सम्बन्धित सर्किल के किसान की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सर्वेक्षण समाप्ति के पश्चात कम्प्यूटरीकृत गश्ती केन सर्वे रजिस्टर में गन्ना क्षेत्रफल का सारांश (गोशवारा) तैयार करते हुये कम्प्यूटरीकृत गश्ती केन सर्वे रजिस्टर के अन्तिम पृष्ठ पर सम्बन्धित चीनी मिल के सर्वे कर्मी, विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक/समिति कार्मिक, संबंधित ब्लॉक इन्चार्ज, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं चीनी मिल के महाप्रबन्धक (गन्ना) के संयुक्त हस्ताक्षर उपरान्त सर्वे आंकड़ों को अन्तिम रूप दिया जायेगा। सर्वेक्षण कार्य का समय-समय पर यथा निर्देश विभागीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जायेगा।
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…