“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में महात्मा गांधी जयंती की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 25 सितम्बर, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में महात्मा गांधी जयंती की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रातः 07 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 09 से 10 बजे के मध्य समस्त कार्यालय में झंडा फहराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित कराने, महात्मा गांधी के जीवन परिचय की जानकारी छात्रों को देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गांधी तिराहे पर गांधी जी प्रतिमा की सफाई कराने, मलिन बस्तियों के साथ ही मुख्य स्थानों पर साफ-सफाई के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को दिये। उन्होंने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 रामअक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…