जौनपुर – जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

” जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता मे जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 25 सितम्बर, 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बैंकों द्वारा सीडी रेशियों 60 प्रतिशत से कम होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी, क्योंकि जून 24 के रिपोर्ट के आनुसार सीडी रेशियों 39.27 प्रतिशत ही है, जिसे कम से कम 40 प्रतिशत, सितम्बर 24 तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
समस्त बैंको को यह भी निर्देशित किया गया कि गवर्नमेंट पोर्टल पर लम्बित समस्त ऋण पत्रावलियों को त्वरित कार्यवाई कर निस्तारित किया जाये, जनपद के सभी पात्र खाताधारको के खातो को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवनज्योति बीमा योजना से आच्छादित किया जाये।
लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत समस्त एसएचजी समूह के खातों में अविलम्ब ऋण वितरण सुनिश्चित कराया जाये। सभी बचत खातों में डेविट / रूपे कार्ड जारी करायें, सभी बैंकों के बैंक मित्र द्वारा प्रतिदिन कम से कम 20 सुरक्षा बीमा और 10 जीवन ज्योति बीमा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिन बैंक मित्र द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जायेगा उन्हे जिलाधिकारी महोदय के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में भाग न लेने वाले इंडियन बैंक के डीसी के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक का  संचालन अग्रणी जिला प्रबन्धक (एलडीएम) द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, साई तेजा सीलम,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, रिजर्व बैंक के अधिकारी, नाबार्ड के अधिकारी, एवं यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख एवं समस्त जिला बैंक समन्वयक उपस्थित रहे, एवं बैंक से सम्बन्धित समस्त विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago