जौनपुर : जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 01 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा की और प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में हस्ताक्षरित एम0ओ0यू0 की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ऐसी इकाइयां जो अभी क्रियाशील नहीं है उनकी सूची बनाते हुए बैठक कराई जाए तथा शीघ्र क्रियाशील किए जाने हेतु कार्यवाही की जाए।

निवेश सारथी पोर्टल पर लंबित प्रकरण, निवेश मित्र पोर्टल/इज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन विभागों के स्तर पर लंबित प्रकरण हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए।सीड़ा में विद्युत पोल व जर्जर तार को बदले जाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सीड़ा में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। सीडा में हाई मास्ट लाइट व रोड लाइट मरम्मत के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि अनुबंध के अधीन खराब लाइट न बदले जाने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाए। कार्यदायी संस्था निर्माणाधीन कार्यों की जियो टैग फोटो उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।