“जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव में मंगलवार को सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया”
पौना गांव निवासी मुन्ना यादव अपनी टेंपो लेकर धर्मापुर बाजार होते हुए वापस घर लौट रहा था। दोपहर 2 बजे टेंपो जैसे ही धर्मापुर- जफराबाद मार्ग पर गांव में पहुंचा तभी अचानक सामने दौड़ते हुए एक नीलगाय आ गई जिससे टकराकर टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
टेंपो में सवार अभिषेक यादव उर्फ मोनू (23) नीचे दब गए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं यात्री विशाल यादव (24) और चालक मुन्ना यादव (30) घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
घायल विशाल और मुन्ना को जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि घायलों को पुलिस ने उपचार कराया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…
कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…
माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…
बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…
बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…