“केराकत कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर-थानागद्दी मुख्य मार्ग पर स्थित खर्गसेनपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह बाइक और मैजिक की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया”
वाराणसी जनपद के गंगापुर मंगारी निवासी सीताराम(58) बाइक से थानागद्दी की तरफ जा रहे थे। मैजिक थानागद्दी की तरफ से आ रही थी। खर्गसेनपुर गांव के पास दोनों की सीधी टक्कर हो गई। घटना स्थल पर सीताराम की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार बादल कुमार (19) को गंभीर चोट आई।
ग्रामीणों की सूचना पर थानागद्दी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बादल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेज दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक फरार हो गया।
कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि मृतक सीताराम के छोटे बेटे आकाश कुमार की एक जून शादी है। शादी का निमंत्रण देने अपनी बहन के घर रतनूपुर जा रहे थे। मैजिक को पुलिस थाने ले गई।
सीताराम को क्या पता था कि जिस खुशियों को संजोए वह छोटे बेटे की शादी की तैयारियों में लगे हैं, लेकिन शादी नहीं देख पाएंगे। सीताराम की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया।
जौनपुर: BSA समीर ने की बेसिक शिक्षा विभाग की अहम समीक्षा बैठक, 'निपुण भारत' और…
जौनपुर: त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ FSDA का बड़ा एक्शन, Blinkit स्टोर समेत कई प्रतिष्ठानों…
केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा मंजूर: राज्यसभा भी छोड़ेंगे, 2029 चुनाव के लिए…
प्रयागराज: अतीक अहमद के गढ़ 'कसारी-मसारी' का नाम हुआ 'कृष्णपुरी'; CM योगी बोले- 'माफियागीरी की…
विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का बड़ा कदम: UP समेत 17 राज्यों में मतदाता…
दिल्ली: CJP और AAP के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, 16-17 अक्तूबर को बंद रहेगा कनॉट…