“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा एसबीआई शाखा बदलापुर का औचक निरीक्षण किया गया”
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों के संदर्भ में शाखा प्रबन्धक से जानकारी ली और आवेदकों से फोन के माध्यम से वार्ता करते हुए उनसे फीडबैक भी लिया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन भी आवेदनों में लोन डिसबर्समेंट होना है, उसमें ऋण वितरण शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करें।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित खाताधारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभ बताते हुए उन्हें जागरूक किया और बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र रु0 20 प्रति वर्ष का प्रीमियम देय होता है। और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में 436 रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम देय है।
उक्त दोनों बीमा योजना में बीमित व्यक्ति के परिवार को दो लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर दिया जाता है। इस लिए योजना का लाभ अवश्य लें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, सहित बैंक अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहे।
जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…
कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…
माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…
बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…
बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…