जौनपुर : घर पहुंचा फौजी का पार्थिव शरीर, हार्ट अटैक से हुआ था निधन

“डिब्रूगढ़  में सेना में तैनात सिकरारा निवासी नायब सूबेदार सौरभ यादव का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तब उनके अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ा। सेना के जवानों ने मातमी धुन के बीच गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया और सभी ने नम आंखों ने उन्हें विदाई दी”

जौनपुर/सिकरारा 17 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

सिकरारा क्षेत्र के ईटहवां  गांव निवासी सेना के जवान सौरभ यादव का पार्थिव शरीर बुधवार  को अरुणांचल प्रदेश  से सेना के जवानों ने हवाई जहाज से बाबतपुर एयरपोर्ट ले आए। जहां से फूलों से सजे एम्बुलेन्स वाहन उनके पैतृक गांव लाया गया। फौजी  का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही धरती के लाल का अंतिम दर्शन करने बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं युवा  पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

लोगो ने नम आंखों से विदाई देते हुए भारत माता की जय,जब तक सूरज चांद रहेगा सौरभ तेरा नाम रहेगा, के जयकारे  से समूचा  क्षेत्र गूंज उठा। बता दें कि लालबहादुर यादव के छोटे पुत्र सौरभ यादव अरुणांचल प्रदेश में सेना में तैनात था,रविवार को अचानक हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी।

सेना के अधिकारियों की देखरेख में उनका शव फ्लाइट से मंगलवार शाम को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। उसके बाद गांव पहुंचा तो शव को देख पिता लाल बहादुर, माता सुशीला के करूण क्रंदन से सभी का सब्र टूट गया । उन सभी की आंखे नम हो गई।

यहां  सेना के जवानों के साथ ही जिले के सेवानिवृत्त सेना संगठन के फौजियों व  प्रशासन की तरफ से एसडीएम सदर संतबीर सिंह,सीओ सदर  ने शहीद सौरभ यादव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.