जौनपुर : “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना” कार्यशाला का आयोजन

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के सम्बन्ध में कलेक्ट्रट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया”

जौनपुर 22 / 05 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत 597 आवेदन स्वीकृत हुए है और 475 युवाओं को लोन वितरित कराकर जनपद प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में और अधिक गति प्रदान करने के उददेश्य से लाभार्थियों और बैंकर्स के बीच समन्वय के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें लाभार्थियों और बैंकर्स के बीच संवाद कराया गया और ऋण वितरण में आने वाली समस्याओं हेतु सम्बन्धित बैंक के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य नही कर रहे है उन्हे चिन्हित करते हुए कार्यवाही की जाएगी और जिन्होने भी अच्छा कार्य किया है उन्हे उनके प्रदर्शन के आधार पर ए, बी और सी कैटेगरी में चयन करते हुए सम्मानित किया गया है और भविष्य में भी सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी के द्वारा रविन्द्र कुमार यादव, सदानन्द शर्मा, प्राची गुप्ता, अनिरूद्व पाडेय, और प्रकाश चन्द्र को ऋण प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उन्होंने बडौदा यूपी बैंक के शाखा प्रबन्धक शंकरगज बबिता गौड, करंजाकला के राजीव यादव और चाचकपुर के ललिता, यू0बी0आई0 के शाखा रामपुर के प्रबन्धक अभिजित आर्य, रामनगर भडसरा के रजनीश कुमार और कजगांव के अनुराधा चौहान, शाखा प्रबन्धक स्टेट बैंक आफ इण्डिया टीडी कालेज के गिरीश कुमार यादव को अंगवस्त्रम और मिष्ठान देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बैंको की शाखाओं में स्वस्थ वातावरण का माहौल बनाया जाए। बैंको में सीएम युवा योजना में जिन प्रपत्रों की आवश्यकता है, उसकी चेक लिस्ट जारी की जाए और इसके अलावा अन्य प्रपत्र की मांग न की जाए।

आवेदकों के आवेदन पत्र में जो भी दस्तावेज नही है उन्हे पूर्ण कराते हुए शीघ्र ऋण देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के युवा इस अभियान के माध्यम से लाभान्वित होंगे तथा रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ेंगे और जनपद के विकास मे सहयोग प्रदान करेंगे।

इस इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एलडीएम, प्रबन्धक गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.