जौनपुर : संदिग्ध हाल में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला पेट्रोल पंप कर्मी का शव

“सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के समीप एक पेट्रोल पंप पर सोमवार की सुबह नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे पेट्रोल पंपकर्मी का शव लटकते मिला”

जौनपुर 29 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा के बड़उर गांव के निवासी प्रेमचंद बिंद (22) फरीदाबाद गांव के समीप स्थित एक इंडियन ऑयल पंप पर पेट्रोल भरने का काम करता था। रोज की तरह वह रविवार को भी पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। इसी बीच सोमवार सुबह परिजनों को सूचना मिली की प्रेमचंद का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला है।

परिजनों के अनुसार रविवार शाम तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन अचानक सोमवार की सुबह प्रेमचंद का शव मिलने से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रेमचंद बिंद के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों की मांग पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौके से रस्सी, चप्पल समेत अन्य सामग्री को एकत्रित कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई। उधर मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रेमचंद पांच भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। प्रेमचंद पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था और अन्य भाई नगर में रहकर निजी कंपनी में कामकाज करते हैं। 

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

27 minutes ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

39 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

53 minutes ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

1 hour ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

2 hours ago