जौनपुर : राज कालेज में मेधावी छात्र/छात्राओं का हुआ सम्मान समारोह

“सोमवार को राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता आरएसकेडी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अखिलेश्वर शुक्ला ने किया”

जौनपुर 29 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय चौबे ने छात्र एवं छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वालों को प्रोत्साहित किया एवं पुरस्कार वितरित किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सत्यराम प्रजापति द्वारा छात्र एवं छात्राओं को जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद प्रदान किया।

कॉलेज में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में आयशा कयूम, आकांक्षा, अनामिका गुप्ता एवं हर्ष वाणिज्य वर्ग में शहिबा बानो, इच्छा चौबे तथा कला वर्ग में पलक अग्रहरि एवं रूपाली मोदनवाल। इसी प्रकार हाई स्कूल में 92 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राएंअजीत राव, दीपांशु गौड़, सोनम यादव, उजाला मौर्य एवं खुशबू बिना बिन्द रहीं ।

छात्र -छाञाओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत कपूर ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वस्थता के गुर सिखाए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अखिलेश्वर शुक्ला ने बताया कि प्राचीन शिक्षा पद्धति में प्राप्तांको के आधार पर नहीं बल्कि प्रतिभा योग्यता/ क्षमता को समझने एवं निखारने का शिक्षक (गुरु) प्रयास करते थे।

आज परिस्थितियां भिन्न हैं। प्रोफेसर शुक्ला ने आज के विकास की परिभाषा करते हुए कहा कि -” आज प्रकृति के विरोध को ही विकास समझा जा रहा है जबकि प्रकृति की समीपता एवं संरक्षण को विकास समझा  जाना चाहिए। इसे गंभीरता से समझने की आवश्यकता पर बल दिया जाना चाहिए।

विद्यालय के उप प्रबंधक जियाराम यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत कपूर ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवन जीने की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रवक्ता प्रेमचंद, अशोक कुमार तिवारी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ बृजेश कुमार सिंह, रमेश कुमार ,राम प्रताप, नागेंद्र प्रसाद ,यादव सुभाष ,आनंद तिवारी पवन कुमार साहू ,सूरज कुमार एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता बृजभूषण यादव ने किया।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

17 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

17 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

18 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

18 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

18 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

18 hours ago