“गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास सोमवार को बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, पत्नी गंभीर रूप से घायल है”
केशवपुर 29 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी रफीक उर्फ शुड्डू खान (41) पत्नी बदरुन निशा के साथ बाइक से शहर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय रात लगभग नौ बजे जैसे ही जौनपुर-आजमगढ़ रोड केशवपुर के पास पहुंचे इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार रफीक उर्फ शुड्डू खान की मौके पर मौत हो गई वहीं बदरुन निशा (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…