जौनपुर : भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए बैठक कर व्यूह रचना पर की चर्चा
“भारतीय जनता पार्टी का जिले के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे बैठक आयोजित किया गया”
जौनपुर 23 / 08 / 2025 आमोद सिंह की रिपोर्ट
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं बीते दिनों पार्टी ने तमाम अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों, योजनाओं और कार्यों को जनता के बीच रखा है त्रिस्तरीय चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं इसलिए हम सभी को अभी से इसके लिए तैयारी कर लेनी चाहिए परिसीमन का कार्य भी शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि हर बूथ और शक्तिकेंद्रों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो जनता के बीच सक्रिय रूप से केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को मजबूती से रखें, केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से जिले में तमाम विकास के कार्य कराए गए हैं।
इन्हीं कार्यों के बल पर हम एक बार पुनः जनता के बीच जाएंगे। भाजपा की सरकार करने में विश्वास रखती है अन्य दलों की तरह सिर्फ वादा करके मुकरती नहीं है जनता के हित के कार्यों को हम सब मिलकर आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अभी मतदाता पुनरीक्षण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो लोग अभी तक मतदाता बनने से वंचित हैं, उन्हें वोटर बनाया जाए प्रवास व संपर्क के माध्यम से कार्यकर्ता स्वयं को सक्रिय करे।
इसकी चिंता पंचायत चुनाव में हम लोगो को करनी है समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को साकार रूप दिया जा सकता है। ग्राम स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
उन्होंने जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की सरकार बनाने के लिए सभी जिम्मेदार कमर कसकर तैयारी में जुट जाएं प्रत्येक बूथ पर पुख्ता तैयारी करनी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिशन मोड में जुटना होगा उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन से परिसीमन, मतदाता पुनरीक्षण आदि का काम शुरू होने जा रहा है। इस पर बारीकी से नजर रखते हुए काम करना है।
कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने किया।











