जौनपुर / धर्मापुर : टैम्पो पलटने से एक की मौत दो घायल

“जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव में मंगलवार को सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया”

पौना गांव निवासी मुन्ना यादव अपनी टेंपो लेकर धर्मापुर बाजार होते हुए वापस घर लौट रहा था। दोपहर 2 बजे टेंपो जैसे ही धर्मापुर- जफराबाद मार्ग पर गांव में पहुंचा तभी अचानक सामने दौड़ते हुए एक नीलगाय आ गई जिससे टकराकर टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

टेंपो में सवार अभिषेक यादव उर्फ मोनू (23) नीचे दब गए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं यात्री विशाल यादव (24) और चालक मुन्ना यादव (30) घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

घायल विशाल और मुन्ना को जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि घायलों को पुलिस ने उपचार कराया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

7 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

8 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

8 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

8 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

9 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago