“गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बघेंद्रा दशरथा गांव में मंगलवार दोपहर बुढ़ऊ बाबा तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई”
नयनसंड गांव के रहने वाले स्व. धीरज राय के पुत्र अर्जुन (12) और ओम (11) बगल के गांव बघेंद्रा दशरथा गांव में स्थित बुढ़ऊ बाबा तालाब में मंगलवार दोपहर नहाने गए थे। अचानक दोनों भाई तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले गए।
पानी अधिक होने की वजह से दोनों डूबने लगे। उनकी चीख और पुकार को सुनकर आस-पास के लोग वहां दौड़कर जब तक उन्हें बचाने के लिए पहुंचते तब तक दोनों डूब गए थे। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से ढूंढकर निकाला गया।
सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने दोनों को इलाज के लिए सीएचससी चोरसंड ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों की तालाब में डूबने से मौत से पूरा परिवार बिखर गया।
तीन वर्ष पूर्व इन बालकों के पिता धीरज राय की भी मौत नाले में गिरने से हुई थी। मंगलवार को दोनों भाइयों की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद पिता के मौत की घटना एक बार फिर ताजा हो गई। जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
दोनों की मौत के बाद परिवार में अब मुखाग्नि देने वाला नहीं बचा। घर में अब मां प्रियंका राय और मृतकों की बड़ी बहन गुड़िया बची है।
“दोनों के लड़कों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गहराई से घटना की जांचकर अग्रिम विधिक कार्रवाई होगी”- अजीत रजक, सीओ केराकत
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…