जौनपुर : 63072 परीक्षार्थी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में होंगे सम्मिलित

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 को सकुशल, नकलविहीन तथा पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए”

जौनपुर 04 / 09 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) व 07 सितम्बर 2025 (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह् 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) आयोजित की जाएगी। इस प्रकार परीक्षा कुल चार पालियों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 63072 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षा हेतु जनपद में कुल 35 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट आयोग द्वारा जारी निर्देश पुस्तिका में दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार सम्पूर्ण परीक्षा अवधि में केन्द्र पर उपस्थित रह कर केन्द्र व्यवस्थापक/कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय बनाते हुए परीक्षा निर्विघ्न, शुचितापूर्वक एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रुप से निर्देश दिये है कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग पाये जाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन तथा आयोग के कंट्रोल रूम में अवगत कराया जायेगा।

ऐसा कोई भी कृत्य अथवा करने का प्रयास अथवा परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का प्रयत्न अनुचित साधनों का प्रयोग, प्रतिरुपण सम्बन्धी प्रकरणों में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के अन्तर्गत सुसंगत प्रविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी, जिसमें उम्र कैद की सजा के साथ ही एक करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम अक्षयबर चौहान को नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपजिलाधिकारी (द्वितीय) अजय कुमार उपाध्याय को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य सक्रिय रहने चाहिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था के प्रबन्धन के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, सीओ सिटी देवेश सिंह, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

14 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

18 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

18 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

19 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

19 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

19 hours ago