जौनपुर / बक्शा: योगी सरकार के 9 साल पर ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम
बक्शा: योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम का आयोजन; गिनाई गईं उपलब्धियां
जौनपुर (बक्शा) वरुण यादव की रिपोर्ट, The Politics Again
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार (19 मार्च) को विकास खंड बक्शा के सभागार में ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास और जन कल्याण से जुड़ी सरकार की तमाम उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (BDO) शुभम बरनवाल ने की, जबकि संचालन एडीओ (आरडी) संजय श्रीवास्तव और केशरी प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।
‘उपद्रव प्रदेश से बना उत्तम प्रदेश’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने सरकार की नौ वर्षों की सफलताओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं के जुड़ने के लाभ बताए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, मनरेगा और वीबी जी राम जी योजना की जमीनी सफलताओं का उल्लेख किया।
श्री श्रीवास्तव ने जोर देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश से उत्तम प्रदेश बना दिया है।”
किसानों और वंचितों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ शुभम बरनवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषितों और वंचितों तक पहुँच रहा है।
वहीं, एडीओ (एजी) अनुराग सिंह ने ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ और ‘पीएम कुसुम योजना’ से किसानों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।
ग्राम पंचायत अधिकारी महेश तिवारी ने ग्रामीणों को ‘पीएम सूर्यघर योजना’ (मुफ्त बिजली योजना) के फायदों से अवगत कराया।
‘यूपी बेमिसाल बा…’ गीत ने बांधा समां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण और क्लाइमैक्स तब आया जब केशरी प्रसाद ने अपने लोकगीत “यूपी बेमिसाल बा, आज पूरा भईले नौ साल बा…” गाकर पूरा समां बांध दिया।
इस संगीतमय प्रस्तुति पर उपस्थित लोग झूम उठे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सिंह, श्रीपति मौर्य, ब्लॉक मिशन प्रबंधक जहेंद्र यादव, अंकुर मालवीय, रवि प्रकाश, रामपति यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।











