जौनपुर : प्रशासन ने लू से बचने के लिए जारी की एडवायजरी

“बढते हीट वेव के प्रकोप के दृष्टिगत शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपद वासियों से अपील की है कि हीट वेव से बचने के लिए मध्यान्ह् 12 बजे से अपरान्ह् 3 बजे के मध्य घर से बाहर न निकले, यदि अत्यंत आवश्यक है तो गमछा, फुल आस्तीन के कपडे़, टोपी इत्यादि पहन कर ही घर से निकले”

जौनपुर 17 / 05 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

पानी, नींबू और ओआरएस घोल का सेवन बार-बार करें तथा चाय-काफी पीने से परहेज करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन किया जाए और बासी खाना, भारी खाने से बचा जाए। उन्होंने कहा है कि बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने यह भी अपील की है कि सभी लोग अपने घरों की छतों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जनपद में जलाशयों को भरा जाए।

जनपद में लू से बचने के लिए अस्पतालों के द्वारा पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है, यदि कोई व्यक्ति हीट वेव से प्रभावित होता है तो उसके इलाज के लिए अस्पतालों में पूरी तैयारी है। स्कूलों की समयावधि में भी परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.