Breaking News

जौनपुर : ‘मुआवजा नहीं एक्शन चाहिए’, पीड़ित परिजनों ने सरकारी अमले को लौटाया वापस

“जौनपुर में तीन लोगों की बीते दिनों करंट लगने से मौत हो गई थी। वहीं अब मृतक प्राची मिश्रा के परिवार ने सरकारी मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है। परिवार का कहना है कि उन्हें मुआवजा नहीं कार्रवाई चाहिए”

जौनपुर 31 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मछली शहर पड़ाव में हाल ही में तीन लोगों की करंट लगने से मौत मामले में प्रशासन की टीम पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने गई। हालांकि यहां मृतक प्राची मिश्रा के परिजनों ने सहायता राशि लेने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि हमें सरकारी सहायता नहीं चाहिए, बल्कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 5 लाख, 10 लाख, 20 लाख, 25 लाख आपको हम देंगे तो क्या हमारी बच्ची वापस दे दे पाएंगे? परिजनों के द्वारा सहायता राशि लेने से इनकार करने के बाद सरकारी अमला बेरंग वापस लौट गया। 

बता दें कि जिलाधिकारी के आदेश पर साढ़े सात लाख रुपये प्रत्येक मृतक के परिजन को बिजली विभाग दे रहा है। दो लोगों के परिजनों ने सहायता राशि ले ली है, जबकि प्राची मिश्रा के परिजन ने कुछ भी लेने से इनकार कर दिया है। स्थानीय विधायक भी पीड़ित परिवार से मिलने गए थे।

हालांकि परिजनों ने उनसे भी कुछ भी लेने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल जिलाधिकारी के आदेश  पर अवर अभियंता विद्युत विभाग, अवर अभियंता नगर पालिका, एक सफाई कर्मी और एक सफाई नायक को निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 25 अगस्त को मछली शहर पड़ाव पर प्राची मिश्रा घर से समान खरीदने गई थी। शाम 4 बजे तेज बारिश होने लगी और नाले उफान पर आ गए। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी बंद होने पर जब प्राची जाने लगी तो सड़क पर जल भराव हो गया। यहां बगल में बड़ा खुला नाला था।

यहीं पर रोड किनारे एक खंभा था, जिसमें करंट आ रहा था। वापस लौटते समय प्राची करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने की वजह से वह गिर कर नाले की ओर बहने लगी। 

तीन लोगों की हुई मौत

प्राची को बहता देख उसे बचाने के लिए मोहम्मद समीर भी दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आकर नाले की ओर बहने लगा। दोनों को बचाने के लिए एक ई-रिक्शा चालक दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई।

वहीं प्राची और समीर नाले में बह गए। हादसे के 28 घंटे बाद तक पुलिस नाले को खुदवा-खुदवा कर खोज रही थी, जिसके बाद एक किलोमीटर दूर दोनों लाश पाई गई।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

20 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago