जौनपुर : नारी सशक्तिकरण का प्रतीक सांसद डिंपल यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं – शर्मिला यादव

“समाजवादी महिला सभा जौनपुर की ज़िला अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला रमेश यादव के नेतृत्व में आज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले साजिद रशीदी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तहरीर जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डॉ कौस्तुभ को दी”

जौनपुर 29 / 07 / 2025 संजय कुमार चौरसिया की रिपोर्ट 

महिला सभा ने मांग की कि मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। महिलाओं के सम्मान से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून को अपना काम करना चाहिए और दोषी पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो।

श्रीमती शर्मिला यादव ने कहा कि मौलाना सााजिद रशीदी के बयान ने न सिर्फ समाज की साम्प्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाई बल्कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है।

हमारी सांसद श्रीमती डिम्पल यादव करोड़ों महिलाओं की प्रेरणास्रोत हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की मानसिकता खतरनाक है। यह अपमान सिर्फ माननीय डिम्पल यादव का ही नहीं, बल्कि समस्त नारी शक्ति का अपमान है।

प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव आरिफ हबीब, महिला सभा की राष्ट्रीय नेता डॉ सुमन यादव, महिला सभा की प्रदेश सचिव श्रीमती उषा जायसवाल, श्रीमती सुशीला यादव, श्रीमती सोनी यादव, श्रीमती शिवांगी जयसवाल, श्रीमती तारा त्रिपाठी, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर जंग बहादुर यादव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि यादव, विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष दिलीप प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

23 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

23 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

23 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

23 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago