जौनपुर : पट्टे से युवक की पिटाई करने वाले थाना प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

“जौनपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक युवक की बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के खिलाफ एक्शन लिया है”

जौनपुर / मुंगरा 25 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जौनपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस को एक युवक के साथ बर्बरता करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल पूरा मामला मुंगरा बादशाहपुर थाने  का है। इस वीडियो में दिख रहा पुलिस अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर के थाना प्रभारी विनोद मिश्रा है, जो एक युवक को जानवरों की तरह खंभे में सटाकर पट्टे से पीट रहे हैं।

थाना प्रभारी के बर्बरता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि उक्त युवक द्वारा किसी काम को करवाने के लिए विनोद मिश्रा को पैसा दिया गया था। लेकिन जब काम नहीं हुआ जब उस युवक ने साहब से पैसे मांगे तो उसकी पुलिस ने पिटाई शुरू कर दी। 

जानकारी के लिए बता दें कि उक्त थाना प्रभारी के खिलाफ पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। दरअसल बदलापुर में जब थाना प्रभारी की पोस्टिंग थी, तो उस समय उनके खिलाफ पैसे की उगाही की शिकायत की पुलिस अधीक्षक से की गई थी।

बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद मुंगरा बादशाहपुर में भी कई लोगों द्वारा थाना प्रभारी पर लोगों से पैसे लेने का आरोप लगाया जा चुका है। फिलहाल बेरहमी से युवक पट्टे से की जा रही पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

एसपी ने की कार्रवाई

सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि विनोद मिश्रा का वीडियो देखने के बाद तत्काल उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनकी जगह दिलीप सिंह को चार्ज दिया गया है। इस मामले में जांच चल रही है और इससे भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ने भी संज्ञान लिया है।

पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है और पिटाई में सहयोग करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। एसपी कौस्तुभ कुमार ने बताया कि सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 14/1 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.