जौनपुर : प्राकृतिक खेती के लिये 6875 कृषको का बना 55 क्लस्टर
“उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि कृषि विभाग, गोमती नदी के किनारो के ग्रामों के कृषको को प्राकृतिक खेती से जोड कर उनकी आय बढाने एवं नदी को प्रदुषण मुक्त बनाने की तैयारी में जुट गया है”
जौनपुर 01 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
नेशन मिशन फार नेचुरल फार्मिंग के लिये कृषि विभाग द्वारा खरीफ सत्र से अभियान के तहत 10 विकास खण्डों में 6875 कृषको का 55 क्लस्टर तैयार किया गया है। उन्हे प्रशिक्षण एवं संसाधन विभाग उपलब्ध करायेगा।
भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के सफल क्रियान्यवन के लिये स्थानीय प्राकृतिक खेती संस्थायें (एल0एन0एफ0आई0) जो मिशन के सभी पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। संस्थान को नेचुरल फार्मिग पर प्रशिक्षण प्रदान करने का पूर्व अनुभव होना चाहिये।
संस्थान के पास प्रोजेक्टर और स्क्रीन जैसी बुनियादी आडियों एवं वीडियों जैसे उपकरण उपलब्ध होने चाहिये और नेचुरल फार्मिंग के इनपुट के उत्पाद एवं आपूर्ति हेतु जैव इनपुट संसाधन केन्द्र (बी0आर0सी0) तथा क्लस्टर के कृषको को नेचुरल फार्मिंग से जागरूक करने के लिये प्रति क्लस्टर 02 कृषि सखी (सी0आर0पी0) का चयन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहो से करके नेचुरल फार्मिंग करने वाले कृषको का चयन कर प्राकृतिक खेती, रसायन मुक्त खेती के लिये कृषको को प्रेरित किया जायेगा।
इच्छुक जैव इनपुट संसाधन केन्द्र (बी0आर0सी0) और स्थानीय प्राकृतिक खेती संस्थान (एल0एन0एफ0आई0) अपना आवेदन 05 मई तक उप कृषि निदेशक कार्यालय, जौनपुर को उपलब्ध कराये, ताकि जिला स्तरीय निगरानी समिति द्वारा चयन कराकर क्लस्टर में शामिल कृषको को प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध कराते हुये मिशन मोड में प्राकृतिक खेती का क्रियान्वयन कराया जा सकें।











