जौनपुर : जिले के 10 मंदिरो को लगेंगे विकास के पंख

“पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव ने अवगत कराया है कि जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासन के सहयोग से प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किये जाने के उद्देश्य से उन्हें पर्यटक सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग द्वारा जनपद जौनपुर में रू0 745 लाख की लागत की 10 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है”

जौनपुर 30 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वर्ष 2024-25 में राज्य योजना के अंतर्गत जनपद जौनपुर में ग्रामसभा बेहड़ा, विकास खण्ड केराकत में रू0 91.99 लाख की लागत से श्री शिवालय मन्दिर का पर्यटन विकास, रू0 106.51 लाख की लागत से बड़े हनुमान मन्दिर रासमण्डल निकट सिपाह का पर्यटन विकास, तहसील मड़ियाहूँ में रू0 100.57 लाख की लागत से स्वयंभू स्वप्रकट्य प्राचीन शिव जी मन्दिर (शिवाला) का पर्यटन विकास, रू0 97.16 लाख की लागत से सई नदी के किनारे प्राचीन नागेश्वरधाम मन्दिर का पर्यटन विकास का होगा।

ग्रामसभा निभापुर, विकासखण्ड मुगराबादशाहपुर में रू0 100.10 लाख की लागत से पियरी देवी धाम का पर्यटन विकास का कार्य कराये जाने की योजनाएं स्वीकृत की गयी हैं, इसके साथ ही जिला योजना के अंतर्गत विकास खण्ड खुटहन के ग्राम पोटरही में रू0 49.97 लाख की लागत से शिव मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास का कार्य कराये जाने की योजना स्वीकृत की गयी है।

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत जनपद जौनपुर के ग्रामसभा मानीकला में रू0 49.97 लाख की लागत से काली माँ मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्य, रू0 49.56 लाख की लागत से कुत्तुपुर चौराहे पर माँ दुर्गा मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्य, रू0 49.81 लाख की लागत से मनेछा में राम जानकी मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्य तथा रू0 49.36 लाख की लागत से भदैनी में शिव मन्दिर का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्य कराये जाने की योजनाएं स्वीकृत की गयी हैं।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में पर्यटन की अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ-साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी। इन योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.