AAP Leader Lucky Oberoi Murder Jalandhar

पंजाब में जंगलराज? जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय को 10 गोलियां मारकर भूना; गुरुद्वारे के बाहर दिनदहाड़े हत्या, विपक्ष बोला- ‘मान साहब, कुर्सी छोड़ दो’

“पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं”

जालंधर/चंडीगढ़: “The Politics Again”  संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शुक्रवार सुबह जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लकी ओबेरॉय (38) की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

यह वारदात तब हुई जब ओबेरॉय गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे।

वारदात की खौफनाक दास्तां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने पूरी रेकी (Recce) की थी।

  • समय: शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे।

  • स्थान: मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के बाहर।

  • तरीका: ओबेरॉय जैसे ही अपनी कार के पास पहुंचे, दोपहिया वाहन पर आए हमलावरों ने उन पर 8 से 10 गोलियां दाग दीं। एक गोली उनके सीने को चीरते हुए निकल गई।

  • मौत: उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका रक्तचाप मापने लायक भी नहीं बचा था।

सियासी भूचाल: “अपने ही राज में अपने ही नेता सुरक्षित नहीं”

इस हत्या ने विपक्ष को भगवंत मान सरकार को घेरने का बड़ा मौका दे दिया है।

  • प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस): “अगर सत्ताधारी पार्टी के नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की क्या बिसात? पंजाब आज डर और गैंगवार की गिरफ्त में है।”

  • सुखबीर सिंह बादल (SAD): “जनवरी 2026 में ही 25 हत्याएं हो चुकी हैं। यह ‘शून्य डर’ नहीं, बल्कि ‘शून्य शासन’ है। भगवंत मान, आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं।”

  • तरुण चुघ (BJP): “यह केवल हत्या नहीं, बल्कि अराजकता का संकेत है। केजरीवाल ने अपराधियों को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन पंजाब ‘गैंगस्टर राज’ में बदल गया है।”

पुलिस की कार्रवाई

जालंधर के एसीपी परमिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने इसे ‘टार्गेट किलिंग’ के नजरिए से भी देखना शुरू कर दिया है।