Breaking News

जम्मू-कश्मीर : वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन से मची तबाही, 32 मौत, 24 घंटे से ट्रैक पर फंसी स्वराज एक्सप्रेस

“जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी बारिश से भूस्खलन हो गया। हादसे में 32 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। अर्द्धकुंवारी के पास बुए भूस्खलन ने यात्रा मार्ग को प्रभावित कर दिया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है” 

नई दिल्ली 27 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भूस्खलन वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित मंदिर मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में ढेर हो गया है। आशंका है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। सेना और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। 

जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से पिछले 24 घंटों से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते सैकड़ों यात्री अलग-अलग ट्रेनों और स्टेशनों पर फंसे हुए हैं।
जम्मू से कटरा के बीच एक यात्री ट्रेन स्वराज एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 12472) पिछले 24 घंटों से ट्रैक पर खड़ी है। ट्रैक पर बोल्डर यानी चट्टान का मलबा गिरने से बीच में ट्रेन रोकनी पड़ी।

यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 12 बजे से फंसी हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री हैं। रात भर यात्रियों को ट्रेन में ही गुजारनी पड़ी। यात्रियों को खाना भी ट्रेन में ही दिया जा रहा है। आस-पास के गांव से खाने का इंतजाम किया गया।

जम्मू के लिए रेल मार्ग बंद

भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन और जलभराव के कारण जम्मू के लिए रेल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। आज सुबह से एक भी ट्रेन जम्मू नहीं पहुंच पाई। केवल पठानकोट तक ही ट्रेन जा पा रही है।

6 ट्रेन अपने गंतव्यों के लिए होंगी रवाना

वहीं, अब खबर आई है कि जम्मू से ट्रेन सेवाएं एक दिन निलंबित रहने के बाद बुधवार को बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि छह ट्रेन अपने गंतव्यों के लिए रवाना होंगी।

उत्तर रेलवे ने मंगलवार रात को भारी बारिश के कारण जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली 22 ट्रेन रद्द करने की घोषणा की थी, जबकि 27 ट्रेन को संभाग के विभिन्न स्टेशनों पर बीच मार्ग में रोक दिया गया।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “जम्मू से ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। छह ट्रेनें, जिन्हें या तो रद्द कर दिया गया था या जिन्हें बीच में ही रोक दिया गया था, आज अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।”

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

21 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago