Breaking News

जम्मू-कश्मीर : कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में 5 श्रद्धालुओं की मौत और 14 घायल

“जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच आज मंगलवार को कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। त्रिकुटा पहाड़ियों के अर्धकुंवारी इलाके में भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए”

जम्मू  26 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। श्राइन बोर्ड ने लिखा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और बचाव कार्य लगातार जारी है।

यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु माता के भवन की ओर बढ़ रहे थे। भूस्खलन की खबर मिलते ही एनडीआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। फिलहाल वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है ताकि किसी और दुर्घटना से बचा जा सके।

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई थी। मौसम विभाग ने पहले ही यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी थी।

जिला प्रशासन और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करें। उधर, मंगलवार को ही जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई। वहां अचानक आई बाढ़ में 4 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 2 लोगों की मौत बाढ़ में बह जाने से हुई, जबकि 2 अन्य की मौत का कारण भी भारी बारिश ही रहा। पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश ने जम्मू संभाग के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

3 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

3 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

8 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

9 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

9 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

11 hours ago