Business

केंद्र ने गेहूं के व्यापारियों का स्टॉक लिमिट घटाया

“आगामी त्योहारों से पहले गेहूं की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए केंद्र सरकार ने आज मंगलवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में थोक व खुदरा व्यापारियों तथा प्रोसेसरों के लिए गेहूं की भंडारण सीमा (स्टॉक लिमिट) को घटा दिया है”

नई दिल्ली 26 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह नई सीमा 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक, थोक व्यापारियों के लिए स्टॉक लिमिट को 3,000 मीट्रिक टन (एमटी) से घटाकर 2,000 एमटी कर दिया गया है।

वहीं खुदरा व्यापारियों के लिए प्रति दुकान सीमा 10 एमटी से घटाकर 8 एमटी कर दी गई है। इसी तरह, गेहूं प्रोसेसरों के लिए स्टॉक घटाकर मासिक स्थापित क्षमता (एमआईसी) के 60 प्रतिशत (वित्त वर्ष 2025-26 के शेष महीनों से गुणा) कर दिया गया है।

इससे पहले, यह सीमा मासिक स्थापित क्षमता के 70 प्रतिशत (वित्त वर्ष 2025-26 के शेष महीनों से गुणा) पर निर्धारित की गई थी।केंद्र ने स्पष्ट किया है कि यह कदम जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाया गया है, ताकि कोई संकट पैदा न हो।

सभी गेहूं भंडारण इकाइयों को हर शुक्रवार को अपने स्टॉक की स्थिति पोर्टल ([https://foodstock.dfpd.gov.in] (https://foodstock.dfpd.gov.in)) पर अपडेट करनी होगी।

जो इकाइयां पोर्टल पर पंजीकृत नहीं होंगी या तय सीमा का उल्लंघन करेंगी, उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 6 और 7 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगर किसी व्यापारी या इकाई के पास तय सीमा से अधिक स्टॉक पाया जाता है, तो उसे अधिसूचना जारी होने के 15 दिनों के भीतर कम करना होगा। केंद्र और राज्य सरकारें इस पर सख्त निगरानी रखेंगी ताकि देश में गेहूं की कमी न पैदा हो।

वित्त वर्ष 2024-25 में गेहूं का कुल उत्पादन 1175.07 लाख मीट्रिक टन (LMT) दर्ज किया गया है, जो देश की आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त है। सरकार ने रबी विपणन सीजन 2025-26 के दौरान राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के माध्यम से 300.35 LMT गेहूं की खरीद की है।

यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और अन्य बाजार हस्तक्षेपों के लिए पर्याप्त है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने कहा है कि वह लगातार गेहूं के स्टॉक की स्थिति पर नजर रख रहा है, ताकि देशभर में कीमतें स्थिर रहें और पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

21 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

21 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago