Breaking News

ईरान अजरायल युद्ध : अमेरिकी आक्रमण के बाद जानिए ईरान के पास क्या हैं विकल्प ?

“अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में घटनाक्रम तेजी से बदल सकता है। अब सभी की निगाहें ईरान के अगले कदम पर है। आशंका है कि पश्चिम एशिया के तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा और तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं”

नई दिल्ली 22 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक हालात बेहद उलझ गए हैं और आशंका है कि अब ईरान इस्राइल के बीच शुरू हुआ संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया को चपेट में ले सकता है।

अमेरिका के हमले के बाद अब सभी की निगाहें ईरान पर टिकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में साफ कहा कि अगर ईरान अमेरिका पर हमले का जवाब नहीं देता है तो शांति स्थापित होगी और अगर ईरान ने जवाब दिया तो त्रासदी होगी। 

ऐसे हालात में ईरान इस्राइल संघर्ष किस करवट बैठ सकता है और इसमें ईरान के लिए क्या विकल्प हो सकते हैं, आइए जानते हैं – 

ईरान, अमेरिका के हमले के बाद पश्चिम एशिया में अमेरिकी नागरिकों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है। ऐसे में पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों और अमेरिकी नागरिकों को अलर्ट किया गया है। अमेरिकी शहरों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अहम ठिकानों की निगरानी बढ़ा दी गई है। 

इस्राइल पर भी हमले तेज हो सकते हैं। अमेरिका के हमले के कुछ देर बाद ही ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमले किए, जिस पर इस्राइल ने भी पलटवार किया। लड़ाई तेज होने की आशंका से इस्राइल ने सभी शैक्षिक गतिविधियों, लोगों के इकट्ठा होने आदि पर भी अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है। सिर्फ जरूरी चीजों के संचालन की ही मंजूरी दी गई है। आशंका है कि इस्राइल, ईरान की सैन्य ताकत की रीढ़ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स पर हमले भी कर सकता है। 

ईरान पर हमले के जवाब में उसके कथित प्रॉक्सी संगठन हिजबुल्ला और हमास भी इस्राइल पर हमले शुरू कर सकते हैं। हिजबुल्ला ने तो ईरान के समर्थन में इस्राइल पर हमले का एलान कर ही दिया है। हालांकि इस्राइल के हमलों के बाद इनकी ताकत बेहद कम हो गई है, लेकिन ये इस्राइल की परेशानी थोड़ी बढ़ा सकते हैं।

पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के बाद तेल की कीमतों में भी उछाल आ सकता है। दरअसल ईरान ने धमकी दी थी कि अगर लड़ाई में अमेरिका शामिल हुआ तो वे होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को बाधित कर देंगे। साथ ही ईरान के समर्थन में हूती विद्रोही भी लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमले कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इसका पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा। 

रूस और चीन ने हाल ही में ईरान और इस्राइल से एक दूसरे पर हमले बंद करने की अपील की थी, लेकिन साथ ही कूटनीतिक तौर पर ईरान का समर्थन किया था। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने तो अमेरिका को चेतावनी भी दी थी और ईरान पर हमले ने करने को कहा था। चीन ने भी अमेरिका पर संघर्ष को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। ऐसे में अब रूस और चीन के अगले कदम पर सभी की निगाहें हैं।  

Santosh SETH

Recent Posts

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग का पीएम मोदी ने किया ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…

13 hours ago

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…

17 hours ago

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

1 day ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

1 day ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

1 day ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

2 days ago