“मेरठ से ‘विकसित भारत’ की नई क्रांति: PM मोदी ने देश को सौंपी नमो भारत और मेरठ मेट्रो; कांग्रेस पर बरसे—’AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बनाया'”
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ की पावन धरा से उत्तर प्रदेश और देश को आधुनिक कनेक्टिविटी की एक शानदार सौगात दी”
मेरठ : The Politics Again : शिल्पा की रिपोर्ट
पीएम ने लगभग 12,930 करोड़ रुपये की लागत वाले दिल्ली-मेरठ नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया।
यह देश में पहली बार हो रहा है कि एक ही प्लेटफॉर्म और एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल दोनों संचालित होंगी।
नारी शक्ति और समावेशी विकास की झलक
परियोजना का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी ने शताब्दी नगर से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक नमो भारत में सफर किया।
इस यात्रा के दौरान उनके साथ 5 स्कूली बच्चे, 4 एमबीबीएस छात्र, 5 सफाईकर्मी और 3 युवा उद्यमी शामिल थे।
पीएम ने कहा कि नमो भारत ‘नारी शक्ति’ का भी प्रतीक है, क्योंकि इसके संचालन और स्टेशन नियंत्रण की जिम्मेदारी अधिकतर बेटियां ही संभाल रही हैं।
AI समिट विवाद पर कांग्रेस को घेरा
विकास कार्यों के साथ-साथ पीएम मोदी का राजनीतिक प्रहार भी बेहद तीखा रहा। दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए ‘AI इम्पैक्ट समिट’ का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने भारत के एक गौरवशाली वैश्विक आयोजन को ‘गंदी और नंगी राजनीति’ का अखाड़ा बना दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “कांग्रेस दिवालिया और दरिद्र हो गई है, वह अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।”
विपक्ष पर प्रहार और अन्य दलों का आभार
पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि विपक्षी गठबंधन के अन्य दलों ने AI समिट में कांग्रेस की हरकतों की आलोचना करने की हिम्मत दिखाई, जिसके लिए पीएम ने सार्वजनिक रूप से उनका आभार भी व्यक्त किया।










