Jaunpur murder news today

“जौनपुर में सनसनी: पोखरी के पास खून से लथपथ मिला युवक का शव, सीने में चाकू मारकर की गई हत्या; प्रेम प्रसंग का संदेह”

“उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 26 वर्षीय शुभम शुक्ला की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई”

जौनपुर (बरसठी) : The Politics Again : वरुण यादव की रिपोर्ट 

शुभम का शव गांव की ही एक पोखरी (तालाब) के पास मिला। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है।

घटना का क्रम

परिजनों के अनुसार, शुभम रविवार सुबह घर के पास ही स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों के साथ खेल रहा था।

करीब एक घंटे बाद, कुछ बच्चों ने दौड़ते हुए घर आकर सूचना दी कि शुभम पोखरी के पास गंभीर रूप से घायल पड़ा है।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो शुभम के सीने और नाभि के पास चाकू के गहरे घाव थे। ग्रामीण और परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में शुभम की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

जांच और तनाव

सूत्रों के मुताबिक, हत्या की वजह प्रेम प्रसंग हो सकती है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।