Breaking News

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश : टाइम बम और RDX लेकर पहुंचे थे आतंकी

“भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच चंडीगढ़ में बड़े हमले की फिराक में पहुंचे आतंकी गुट के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से टाइम बम और आरडीएक्स सहित भारी मात्रा में हथियार मिले हैं”

चंडीगढ़ 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को एक बार फिर से दहलाने की साजिश हो रही है। इसी मकदस से आतंकी ग्रुप के दो बदमाश चंडीगढ़ में भारी मात्रा में आरडीएक्स और टाइम बम लेकर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदात होने से बच गई है। 

चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने आतंकी हैप्पी पसिया के दो बदमशों को किया गिरफ्तार। आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार, टाइम बम और आरडीएक्स बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच के एसपी जसबीर सिंह बदमाशों को पकड़ने के लिए इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोनों बदमाशों को वारदात से पहले ही दबोच लिया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी चंडीगढ़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हाल ही में आईबी ने चंडीगढ़ पुलिस से इनपुट साझा किया था कि हैप्पी पसिया चंडीगढ़ के साउथ एरिया के थाने को उड़ाने की साजिश रच रहा है।

इसके बाद पुलिस ने थानों की सुरक्षा बढ़ा दी थी। बता दें कि अमेरिका में रह रहा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैप्पी पासिया को बीते महीने अप्रैल में एफबीआई और अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने गिरफ्तार किया था।

चंडीगढ़ में हो चुका है हैंड ग्रेनेड हमला

9 सितंबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित कोठी नंबर-575 में हैंड ग्रेनेड हमला हुआ था। एक ऑटो में तीन युवक आए थे, जो कोठी में हैंड ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासिया ने ही ली थी।

जिस कोठी पर बम फेंका गया है वह एनआरआई दंपती रमेश मल्होत्रा की है। चंडीगढ़ में यूएस बैठे गैंगस्टर हैप्पी पासिया और पाकिस्तान बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने एक ग्रेनेड अटैक कराया था।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

2 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

3 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

3 hours ago