भारत ने लिया पहलगाम का बदला, आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला

“भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि भारत ने मुजफ्फराबाद समेत कई ठिकानों पर मिसाइल हमला किया है। अब भारतीय सेना ने भी हमले की पुष्टि कर दी है”

नई दिल्ली 07 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। इसका मकसद उन आतंकी शिविरों को खत्म करना था जो भारत पर हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में लगे हुए थे।

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के मुताबिक, इस अभियान के तहत कुल 9 स्थानों को निशाना बनाया गया है। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को बहुत संयमित, सीमित और गैर-उत्तेजक (non-escalatory) तरीके से अंजाम दिया। खास बात यह रही कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला नहीं किया गया है। सरकार ने बताया कि भारत ने लक्ष्यों के चयन और ऑपरेशन की पूरी प्रक्रिया में संयम दिखाया है।

गौरतलब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की यह कार्रवाई उस आतंकी हमले के बाद की गई है जिसमें पहलगाम में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद देशभर में भारी गुस्से और आक्रोश का माहौल था। वहीं भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस हमले के जिम्मेदारों को सजा दी जाएगी, और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ उसी वचनबद्धता का हिस्सा है।

सरकार ने बताया है कि इस ऑपरेशन पर विस्तृत जानकारी एक प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से आज दी जाएगी। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.