IMC 2025: इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 150 से अधिक देश होगें शामिल

“पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन की जा रही इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 भारत को वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवाचार हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है”

नई दिल्ली 08 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस भव्य आयोजन में 150 से अधिक देश और लाखों आगंतुक शामिल होंगे, जो 5G, 6G, AI जैसे उन्नत तकनीकों पर केंद्रित होकर डिजिटल इंडिया के अगले दशक की दिशा तय करेगा”

भारत एक बार फिर डिजिटल क्रांति की दिशा में अपनी नई पहचान दर्ज कराने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 8 अक्तूबर को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 (IMC 2025) का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन न सिर्फ भारत बल्कि पूरे एशिया के लिए टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन (नवाचार) और डिजिटल नेतृत्व का सबसे बड़ा मंच माना जा रहा है।

इस बार का सम्मेलन कई मायनों में खास होगा। इसमें दुनिया के 150 से अधिक देशों से प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं और करीब 1.5 लाख से ज्यादा आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

साथ ही 7,000 से अधिक प्रतिनिधि और उद्योग से जुड़े दिग्गज इसमें हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्देश्य भारत को ग्लोबल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करना है। जहां से भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था का मार्ग तय होगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम से पहले सोमवार को यशोभूमि में तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि IMC 2025 भारत के कनेक्टिविटी युग का नया अध्याय होगा, जहां 5G, 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), सैटेलाइट कम्युनिकेशन और साइबर सुरक्षा जैसी तकनीकें एक साझा मंच पर आएंगी।

उनके अनुसार, अब इंडिया मोबाइल कांग्रेस सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एशिया मोबाइल कांग्रेस बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।इस साल के आयोजन की सबसे बड़ी खासियत है छह अंतरराष्ट्रीय समिट्स, जो अलग-अलग तकनीकी क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी।

इनमें भारत 6G संगोष्ठी, AI शिखर सम्मेलन, साइबर सुरक्षा सम्मेलन, सैटकॉम समिट, IMC Aspire प्रोग्राम, और ग्लोबल स्टार्टअप वर्ल्ड कप (भारत संस्करण) शामिल हैं।

स्टार्टअप वर्ल्ड कप के फाइनल में 15 भारतीय स्टार्टअप्स के बीच मुकाबला होगा, जहां 8.8 करोड़ रुपये तक के निवेश के अवसर दांव पर होंगे। इस मंच से देश के युवा इनोवेटर्स को अपनी तकनीकी सोच और नवाचारों को वैश्विक स्तर पर पेश करने का मौका मिलेगा।

भारत पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, 5G रोलआउट, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च में तेज़ी से आगे बढ़ा है। ऐसे में IMC 2025 को विशेषज्ञ “डिजिटल इंडिया के अगले दशक की दिशा तय करने वाला आयोजन” मान रहे हैं, जो न सिर्फ टेक सेक्टर बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी नई संभावनाओं के रास्ते खोलेगा।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.