“भोपाल की पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गैर हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है और हिंदुओं से अपील की है कि अगर कोई विधर्मी मंदिर के आसपास प्रसाद बेचते हुए मिले तो उसकी ठुकाई करो”
भोपाल 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
भोपाल की पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर गैर हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “विधर्मियों के हाथ की बनी कोई चीज नहीं खाना है। मंदिर के आसपास ऐसे लोग मिलें तो ठुकाई करो। न उनको बेचने देंगे, न आने देंगे।”
उन्होंने कहा, “अपने घर में किसी भी विधर्मी को न आने दें, चाहें वो लाइट फिटिंग, नल फिटिंग या सफाई वाला क्यों न हो। विधर्मियों को सबक सिखाने के लिए घर में हथियार रखो।” इ
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने और क्या कहा?
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रविवार को भोपाल के छोला इलाके में दुर्गा वाहिनी पथ संचालन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, “मंदिरों में नवरात्रि में ऐसे कई ग्रुप बनाकर खोजना पड़ेगा कि हमारे मंदिरों के आसपास प्रसाद कौन बेचता है?
अगर प्रसाद बेचते हुए कोई विधर्मी का पता चले तो जितनी हो सके उसकी ठुकाई करो। विधर्मियों से हम प्रसाद नहीं खरीदेंगे। न उनको बेचने देंगे और ना ही मंदिर में आने देंगे।”
दुश्मन घर की दहलीज पार करे तो बीच से काट दो: साध्वी
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ये भी कहा कि दुश्मन घर की दहलीज पार करे तो बीच से काट दो। घर में हथियार रखो। मैंने ये कहा है कि आपको अपने घरों में हथियार रखना चाहिए।
हथियारों को जरा धार तेज करके रखना चाहिए। क्योंकि, जब हमारी बेटियों-बहनों को घरों में से उठाकर उनके टुकड़े करके रोड पर बिखेर दिए जाते हैं तो हमारे अंदर बहुत पीड़ा होती है।
उन्होंने कहा कि इस पीड़ा को बाहर निकालने के लिए जब दुश्मन हमारे घर की दहलीज पार करने का प्रयास करे तो उनको बीच में से काट देना चाहिए। दुर्गा वाहिनी का यह काम है कि हर घर में दुर्गा तैयार करो। हर घर में हथियार रखने के लिए आह्वान करो। हर घर में नियम-कानून का हम पालन करते हैं, क्योंकि ये देश हमारा है।
जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…
शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…
दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…
आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…