JAUNPUR

जौनपुर में खामेनेई की मौत पर भारी आक्रोश: अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग | The Politics Again

” जौनपुर में खामेनेई की मौत पर भारी आक्रोश: अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद “

द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क | जौनपुर | 1 मार्च 2026 | सुनील कुमार की रिपोर्ट 

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत की खबर का असर अब उत्तर प्रदेश के जिलों में भी साफ दिखने लगा है।

खबर फैलते ही जौनपुर के मुस्लिम समाज में भारी शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका तथा इज़राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सदर इमामबारगाह पर जोरदार प्रदर्शन

शहर के ऐतिहासिक सदर इमामबारगाह पर प्रमुख धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी के नेतृत्व में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमले की कड़ी निंदा की और इसे इंसानियत के खिलाफ अपराध बताया।

“यह पूरी उम्मत का नुकसान है” – मौलाना ज़ैदी

इस मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने कहा, “रहबर की शहादत केवल ईरान का नहीं, बल्कि पूरी उम्मत का नुकसान है।”

उन्होंने वैश्विक शक्तियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे इसी तरह अन्याय का साथ देंगी, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

मौलाना ज़ैदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुस्लिम समाज धैर्यपूर्वक, लेकिन पूरी दृढ़ता के साथ अपना विरोध दर्ज करा रहा है और किसी भी अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज़ उठाता रहेगा।

प्रशासन सतर्क, पुलिस बल तैनात

शहर में अचानक हुए इस बड़े प्रदर्शन के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

  • कानून-व्यवस्था और शहर में शांति बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

ये रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मुख्य रूप से मौलाना अम्बर अब्बास खान, मौलाना मोहसिन, मौलाना यासिर, मौलाना अहमद हसन खान, मौलाना शाज़ान, मौलाना जोहैर, अली मंज़र, नौशाद हुसैन, चुनमुन भाई और दिलदार हुसैन सहित समुदाय के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

4 hours ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

4 hours ago

जौनपुर जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स को 40 प्रश्न व मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग

जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने वाले DIG गिरफ्तार

बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…

4 hours ago

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, CM योगी का एलान

लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…

5 hours ago

महाराष्ट्र : अल-नीनो का कहर, राज्य में 10% पानी की होगी कटौती

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…

5 hours ago