“द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बदार की शिवा खड्ड में दो लोगों की दुखद मौत से समुची बदार घाटी सायर पर्व के दिन शोक में डूब गई”
पंडोह 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि मनोहर लाल और प्रेम सिंह ग्रामीणों के साथ अपने ईष्ट देवता महर्षि थट्टा के दरबार में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। रास्ते में शिवा खड्ड पार करती बार एक हादसे में दोनों की मौत हो गई।
जब सभी लोग खड्ड पार कर रहे थे तो अचानक मनोहर लाल का पांव फिसला और वह पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए जैसे ही प्रेम सिंह आगे आया, तो वह भी तेज बहाव में बह गया।
इस पर मनोहर लाल के 22 वर्षीय बेटे भवानी ने अन्य लोगों को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने पहले प्रेम सिंह का शव घटना स्थल से 150 मीटर की दूरी पर बाहर निकाला, जबकि चार घंटे बाद घटनास्थल से मात्र 100 मीटर दूरी पर ही चट्टानों के बीच फंसे दूसरे शव को भी ढूंढ लिया गया।
पुलिस चौकी प्रभारी पंडोह अनिल कटोच ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जायेंगे। वहीं, तहसीलदार सदर प्रिंस धीमान ने कहा कि दोनों पीडि़त परिवारों को 25-25 हजार रुपए बतौर फौरी राहत दी गई है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…