“उपमंडल भोरंज के तहत आने वाली पलपल पंचायत के बेलग क्षेत्र में एक महिला को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया। महिला का शव घर की गैलरी में पड़ा हुआ मिला है। मर्डर की इस वारदात को मंगलवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास अंजाम दिया गया है”
भोरंज 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
महिला के सिर पर किसी कठोर वस्तु से जोरदार वार किया गया जिस वजह से इसकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि मकान के कमरे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इसका बेटा भी अंदर ही था तथा इसने कुछ लोगों के घर के अंदर घुसकर मारपीट करने की बात कही है।
यह भी बताया जा रहा है कि इनके किसी पारिवारिक सदस्य ने इन्हें कई कॉल किए, लेकिन जब फोन कॉल का जवाब नहीं मिला तो वह घर पर पहुंचा। घर पर पहुंचकर उसने ही दरवाजा खुलवाया है।
महिला को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने महिला के मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम सहित खोजी कुत्ते बुलाए गए हैं। पुलिस हरेक पहलू से मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमलता निवासी बेलग की मंगलवार को दोपहर के समय घर पर ही हत्या कर दी गई। किसी कठोर वस्तु से इसे सिर पर जोरदार प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया है।
मृतका सोमलता का पति विपिन कुमार सेना से सेवानिवृत्त है और इस समय ऊना में कार्यरत हैं। उनका बेटा अभय सोमवार को ही चंडीगढ़ से घर लौटा था। बेटे ने पुलिस को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने पहले उसे नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया था।
जब उसे होश आया तो उसने अंदर से दरवाजा खोला और मां को खून से लथपथ फर्श पर पाया। घटना की जानकारी मिलते ही भोरंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर भेज दिया है।
पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…