Breaking News

हिमाचल / शिमला समाचार – हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, लोगों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

“हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में आज हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी उग्र प्रदर्शन करते हुए संजाैली बाजार पहुंचे और बैरिकेड्स तोड़ दिए।

जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है”

शिमला 11 / 09 / 2024  नीतू कौशल की रिपोर्ट 

शिमला में अवैध मस्जिद मामले को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था जिसके बाद कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए संजौली इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के लाठीचार्ज और पानी की बौछारों का सहारा लिया क्योंकि उन्होंने मस्जिद स्थल तक पहुंचने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की थी।

विरोध के आह्वान से पहले, भारत नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी किए गए थे, जिसमें बिना किसी अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई थी।

प्रदर्शनकारियों में से एक ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जनभावनाओं से जुड़ा मामला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार इस मामले को ”दबाने” की कोशिश कर रही है। 

प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने का प्रयास जारी

संजाैली बाजार में माहाैल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। मस्जिद क्षेत्र के बाहर पुलिस ने फिर से बैरिकेडिंग की।

पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारी  सड़क पर बैठकर चक्का जाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी आईं चोटें

लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है।  

फिलहाल प्रदर्शनकारी संजौली बाजार में डटे हैं।  प्रदर्शनकारी मस्जिद से करीब 100 मीटर दूर हैं। डीसी शिमला, आईजी जेपी सिंह भी माैके पर पहुंचे हैं। लाठीचार्ज पर स्थानीय लोग  भड़क गए हैं। 

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

1 day ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

1 day ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

1 day ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

1 day ago