“हिमाचल प्रदेश का कोलड् डेसर्ट स्पीति घाटी UNESCO की वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स सूची में हुआ शामिल”
शिमला 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
इसमें कुछ क्षेत्र लाहौल घाटी का भी है। इस क्षेत्र में तेज हवाओं वाले पठार, हिमनद घाटियां, अल्पाइन झीलें और ऊंचे ऊबड़-खाबड़ रेगिस्तान शामिल हैं। यूनेस्को ने इसे दुनिया के बायोस्फेयर रिजर्व नेटवर्क का सबसे ठंडा और सूखा इकोसिस्टम भी माना है। विधायक अनुराधा राणा ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार एवं वन विभाग का आभार जताया है।
बता दें चीन में आयोजित यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय मानव एवं बायोस्फेयर समन्वय परिषद (एमएबी) के 37वें सत्र में भारत के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फेयर को शामिल करने का निर्णय लिया गया। इस नई सूची के साथ, भारत के पास अब कुल 13 बायोस्फीयर रिजर्व्स वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स में दर्ज हैं।
यूनेस्को ने कहा है कि इस बार 21 देशों के 26 नए बायोस्फीयर रिजर्व्स को WNBR में शामिल किया गया है, जो पिछले 20 वर्षों में सबसे अधिक संख्या है। यूनेस्को के मुताबिक उत्तर भारत में ये बायोस्फेयर हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले से जुड़े हिमालयी क्षेत्र में 7,770 वर्ग किलोमीटर दायरे में फैला है।
जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…
शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…
दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…
आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…