हिमाचल समाचार – मस्जिद विवाद को लेकर सोलन बाजार सोमवार को रहेगा बन्द, होगा प्रदर्शन

“अवैध संजौली मस्जिद”

“संजौली मस्जिद विवाद की चिंगारी अब सोलन में भी सुलग गयी है। प्रवासी लोगो की उचित वेरिफिकेशन करवाने सहित उन्हें कहा से फंडिंग हो रही है उसकी जांज करवाने के पक्ष में व्यापार मंडल उतर आया है”

सोलन 15 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट 

विरोध स्वरूप 16 सितम्बर को सुबह 9 से 12 बजे तक सोलन का बाजार पूर्णतया बन्द रहेगा व व्यपारी एक विरोध रैली भी निकालेंगे।   

हमारे संवाददाता से बात करते हुए व्यपार मंडल के अध्य्क्ष कुशल जेठी ने बताया कि सोलन जिला में सबसे अधिक प्रवासी आकर कार्य कर रहे है। उनकी जांच होनी चाहिए। उनकी आइडेंटी सत्यापित होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के लोग एक दिन का दुकान का 20 , 20 हजार किराया भी दे रहे है इतना तो व्यापार भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए कि उन्हें कहा से फंडिंग होती है।

कुशल जेठी ने बताया कि अब वह आर पार की जंग लड़ने को तैयार है। जब तक जांच नहीं होती वह पीछे नहीं हटेंगे।