US – रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर हुई गोलीबारी

“फाइल फोटो “

“रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये गोलीबारी तब हुई जब ट्रम्प फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। ये जगह उनके मार-ए-लागो निवास से ज्यादा दूर नहीं है”

नई दिल्ली 16 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर गोलीबारी हुई। चुनावी अभियान की कमान संभालने वाले संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा कि ट्रम्प सुरक्षित हैं।

गोलीबारी किसने की अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। 

इससे पहले 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। उस दौरन गोली उनके कान को छूते हुई निकली थी।

जांच में जुटी सीक्रेट सर्विस

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये गोलीबारी तब हुई जब ट्रम्प फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। ये जगह उनके मार-ए-लागो निवास से ज्यादा दूर नहीं है।

यह भी कहा जा रहा है कि कोर्स के पास हो रहे विवाद में दो लोगों के बीच गोलीबारी हुई। हालांकि यह साफ नहीं है कि गोलीबारी किसने की और न ही इस बात की कोई पुष्टि है कि ट्रंप को निशाना बनाया गया था। 

सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथोनी गुग्लिल्मी ने भी इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सीक्रेट सर्विस, पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के साथ मिलकर इस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। घटना के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

घटनास्थल पर मिली एके-47, संदिग्ध पकड़ा गया

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रम्प गोल्फ कोर्स में गोलीबारी हुई।

स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी कि घटनास्थल पर झाड़ियों में एक AK-47 पाई गई है। वहीं, ट्रम्प अभियान ने अपने बयान में बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प सुरक्षित हैं। कथित तौर पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। 

अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं-कमला हैरिस

वहीं, राष्ट्रपति के चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुझे फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके गोल्फ कोर्स के पास गोलीबारी की खबरों के बारे में जानकारी दी गई है।

मुझे खुशी है कि वह सुरक्षित हैं। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। व्हाइट हाउस ने भी इस बारे में एक बयान जारी किया है।

व्हाइट हाउस ने बताया कि जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने ट्रंप के सुरक्षित रहने पर खुशी जाहिर की है। 

जुलाई में ट्रंप को बनाया गया था निशाना

इससे पहले, पेंसिलवेनिया में 14 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई थी, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी, जिसे हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस स्नाइपर्स ने ढेर कर दिया था। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.