“मंडी जिला के सैैंण मोहल्ले में गैस का सिलेंडर बदलती बार हादसा हो गया। इस हादसे में मां-बेटा आग में झुलस गए। हादसा उस वक्त पेश आया जब डोलमा देवी ने गैस सिलेंडर बदला पर गैस का रेगुलेटर इस दौरान लूज रह गया”
मंडी 15 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस दौरान डोलमा देवी घर से बाहर निकल गई। जब डोलमा देवी कुछ देर बाद किचन में पहुंची और दरवाजा खोला तो गैस की लीकेज से अचानक आग भडक़ गई।
जिसमें डोलमा देवी बुरी तरह से झुलस गई। इस दौरान डोलमा का बेटा जो कुछ ही दूर था तो मां को जलता देख वह भी आग बुझाने के लिए दौड़ा और वह भी उसमें झुलस गया।
इस दौरान फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई थी जिन्होंने सिलेंडर में लगी आग को समय रहते काबू किया।
डोलमा के देवर दामोदर ने बताया कि गैस लीकेज की वजह से यह घटना घटी है, इसमें उनकी भाभी व भतीजा झुलस गया है।
जिनका उपचार जोनल अस्पताल मंडी में चला है। एएसपी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…