हिमाचल समाचार – ऊना तक पहुंची संजौली मस्जिद विवाद की तपिश

“ऊना में हिंदू संगठनों ने एमसी पार्क में किया सामूहिक हनुमान चालीसा, संजौली में पुलिस बल की तैनाती को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, अवैध निर्माण को तुरंत गिराने की उठाई मांग”
ऊना 12 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट 
शिमला के संजौली में चल रहे मस्जिद विवाद की तपिश मैदानी इलाके ऊना तक पहुंच गई है।
बुधवार को हिंदू एकता मंच के बैनर तले सभी हिंदू संगठनों ने जिला मुख्यालय के म्युनिसिपल पार्क में बैठकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया।
साथ ही इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष चंदन शर्मा की अगुवाई में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कपिला, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय पुरस्कार से अलंकृत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम मूर्ति लठ्ठ, और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य देसराज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर हिंदू संगठनों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और मस्जिद विवाद को लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिंदू संगठनों ने शिमला में हिंदुओं को रोकने के लिए हजारों की संख्या में तैनात किए गए पुलिस बल को दुर्भाग्यपूर्ण कर देते हो कहा कि हिंदुओं को उनके अपने ही हिंदुस्तान में इस तरह की व्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है, जबकि बाहर से आकर अवैध निर्माण करने वाले लोगों को सरकार संरक्षण प्रदान कर रही है।
हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष चंदन शर्मा ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने हिंदुओं को रोकने के लिए शिमला में हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिंदुओं को रोकने के लिए सरकार इस तरह के प्रबंध कर रही है। लेकिन बाहर से आकर हिमाचल प्रदेश में अवैध निर्माण करने वाले लोगों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि अब भी सरकार ने हिंदू संगठनों की बात को नहीं माना तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
वहीं ऊना जनहित मोर्चा के संयोजक राजीव भनोट ने कहा कि हिन्दुओं को रोकने के लिए धाराएं लगाई जा रही है लेकिन बाहरी राज्यों से आकर लोग जहाँ पर अवैध निर्माण कर रहे है उन्होंने कोई नहीं रोक रहा है।
राजीव भनोट ने कहा कि जो अवैध निर्माण है उसे हटाया जाना चाहिए और सरकार सख्ती करते हुए बाहरी राज्यों से आकर प्रदेश में डेरा जमाने वालों का पंजीकरण सुनिश्चित करें ताकि आपराधिक मामलों पर भी रोक लग सके।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

1 day ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

1 day ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

1 day ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

1 day ago