Breaking News

हिमाचल समाचार – बद्दी के बागवानियां में चार नकाबपोशों ने कटर से काटा एटीएम, चुराए 19 लाख

“हिमाचल प्रदेश के बद्दी के बागवानियां में एटीएम को काटकर चोर 19 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है”

मंडी 09 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट

मानपुरा थाने के तहत बागवानियां में एसबीआई के एटीएम को काटकर चोर 19 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने एटीएम के साथ लगते एक होटल परिसर से मारुति वैन भी चुराई। सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है। चार नकाबपोशों ने कटर से पहले एटीएम काटा और उसकी ट्रे से करीब 19 लाख रुपये चोरी कर लिए।

चोरी करने के बाद होटल के बाहर खड़ी एक ओमनी गाड़ी लेकर सभी फरार हो गए। बैंकों में एटीएम का काम देख रहे आशीष शर्मा ने सुबह 6:30 बजे मानपुरा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज, एएसपी डॉ. अशोक वर्मा ने साइबर व सीसीटीवी टीमों के साथ घटनास्थल का दौरा किया।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दो टीमों का गठन कर उन्हें बाहरी राज्यों के लिए रवाना कर दिया है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। सभी बैंक संचालकों को रात्रि के दौरान सुरक्षा कर्मी रखने के आदेश दिए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

1 day ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

1 day ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

1 day ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago