हिमाचल/मंडी : 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

“मंडी जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगडऩे वाला है। मौसम विभाग ने जिले भर में भारी बारिश चेतावनी जारी कर दी है। जिसके चलते प्रशासन सतर्क हो गया है और 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है”

मंडी 11 /08 /2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बारिश से बर्बादी के मुहाने की खड़ी मंडी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिला भर में मौसम का मिजाज बिगडऩे के अनुमान की बीच जिला प्रशासन ने भी राहत कर्मियों को अलर्ट मोड पर कर दिया है। 11 अगस्त को यलो अलर्ट, 12 और 14 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जबकि 13 अगस्त को यलो अलर्ट रहेगा।

जिला प्रशासन ने इस दौरान संभावित प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासन की मशीनरी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और आपदा की स्थिति में त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही सलाह का पालन करें।