Breaking News

हिमाचल/मंडी :  दरकी पहाड़ी, झलोगी टनल के मुहाने पर गिरा पहाड़

“मंडी के झलोगी टनल के मुहाने पर बुधवार को पहाड़ दरक गया। सुरंग में 30 वाहन फंसे हैं, जबकि 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोागें को एचआरटीसी की बस से कुल्लू भेजा गया है”

मंडी 07 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मंडी प्रशासन ने सुरंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की कवायद तेज कर दी। इसके लिए बालीचौकी के एसडीएम देवी राम को मौके पर तैनात किया गया और मंडी डीसी अर्पूव देवगन रेस्क्यू ऑपरेशन को मॉनिटर करते रहे।

झलोगी टनल के मुहाने पर पहाड़ी दरकने से करीब 300 मीटर सडक़ ही गायब हो गई है। ऐसे में कुल्लू की तरफ से कुछ छोटे वाहनों को मंडी कटौला मार्ग से भेजा जा रहा है। सुरंग का मुहाना बंद होने के कारण नौ मील और दवाड़ा में ही 700 से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं।

इन वाहनों में सवार करीब 1000 लोगों की रात वाहनों में ही कटी। बताया यह जा रहा है कि सुरंग के अंदर कुछ लोग अपने वाहन छोडक़र चले गए हैं और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

मंडी से कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े स्तर पर हुए भू-स्खलन के कारण फंसे लोगों एवं वाहन चालकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं।

दवाडा और झलोगी के पास भारी भू-स्खलन के कारण मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय उच्च मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। प्रशासन की ओर से थलौट से लेकर हणोगी तक विभिन्न स्थानों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सभी आवश्यक एवं त्वरित कदम उठाए गए हैं।

प्रशासनिक अमला दावा कर रहा कि इस सडक़ मार्ग को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक मशीनरी व मानव संसाधन तैनात किए गए हैं।

देर शाम तक पंडोह से दवाड़ा तक रास्ता खुल गया है, जबकि आगे रास्ता खोलने में अभी समय लगेगा। पंडोह और औट पुलिस मौके पर मौजूद थी और राजमार्ग गुरुवार सुबह या फिर दोपहर तक खुलने की उम्मीद है।

उपमंडलाधिकारी बालीचौकी देवी सिंह के माध्यम से फंसे हुए लोगों के लिए पानी व ब्रेड सहित दूध इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सुरंग संख्या 12 के समीप वाहन चालकों एवं अन्य फंसे हुए यात्रियों के लिए भोजन इत्यादि के समुचित प्रबंध किए गए हैं। उनके लिए सुबह के नाश्ते के अलावा दोपहर भोजन की भी व्यवस्था की गई।

सुरक्षित हैं सभी यात्री, सडक़ है बंद

मंडी डीसी अपूर्व देवगन ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और केवल सडक़ ही बंद हुई है। डीसी ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे वाहन चालकों एवं यात्रियों से भी आग्रह किया कि वे इन मार्गों पर ट्रैफि क इत्यादि की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा करें ताकि जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

15 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

20 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

20 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

20 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

21 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

21 hours ago