जौनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड, गौराबादशाहपुर का औचक निरीक्षण

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड, गौराबादशाहपुर का औचक निरीक्षण किया गया”

जौनपुर 07 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट रीता गौतम से दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। फार्मासिस्ट ने बताया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध है।

ओपीडी में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डा0 रमेश चंद्र, दिनेश सरोज, डा0 श्वेता यादव ओपीडी में मरीज देख रहे थे। जिलाधिकारी के द्वारा मरीजो से स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

उन्होंने मरीजों से पूछा कि डाक्टर के द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है कि नहीं जिस पर मरीजों के द्वारा बताया गया कि अस्पताल में ही दवा उपलब्ध कराई जाती है।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीवेनम और एंटीरेबीज के इंजेक्शन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि एंटीवेनम और एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील न होने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बी फार्मा के प्रशिक्षुओं से भी वार्ता की गई, उन्हें हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने लैब टेक्नीशियन विक्रम से जांचों के सम्बन्ध में जानकारी ली। लेबर रूम में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और पूछा कि महीने में कुल कितनी डिलीवरी होती है जिस पर डा0 रमेश ने बताया कि लगभग 50 डिलीवरी की जाती है।

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया कि समय से स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

22 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

22 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

23 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

23 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago