Breaking News

हिमाचल / कांगड़ा : किसी भी समय छोड़ा जा सकता है पौंग डैम से पानी

“कांगड़ा जिला में स्थित पौंग बांध में जलस्तर में अचानक वृद्धि के बाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने शनिवार रात को बांध के स्पिलवे से अतिरिक्त पानी छोडऩे का फैसला किया है। इस फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश और पंजाब के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है”

कांगड़ा 03 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बीबीएमबी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह तक जलाशय का जलस्तर 1361.07 फुट तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी दिन के स्तर (1328.45 फुट) से काफी ज्यादा है। बांध की अधिकतम जल संग्रहण क्षमता 1410 फुटट है, जबकि खतरे का स्तर 1390 फुट है।

अधिकारियों के मुताबिक, जलस्तर में यह वृद्धि ब्यास जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश और मंडी जिला के पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के कारण हुई है। इसके अलावा, देहर खड्ड, बुहाल खड्ड और देहरी खड्ड सहित दर्जनों स्थानीय सहायक नदियों में भी उफान आने से बांध में पानी का प्रवाह बढ़ गया है।

शनिवार सुबह 87,586 क्यूसेक पानी का औसत प्रवाह दर्ज किया गया, जिसके बाद बीबीएमबी ने टर्बाइनों के माध्यम से 18,995 क्यूसेक पानी छोडऩे का आदेश दिया है। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि उन्होंने बीबीएमबी से आग्रह किया है कि पानी को धीरे-धीरे और नियंत्रित तरीके से छोड़ा जाए।

निचले इलाकों में हूटर बजते ही हो जाएं अलर्ट

बांध से पानी छोड़े जाने से पहले अलर्ट जारी करने के लिए कांगड़ा जिला के रे, स्थाना, संसारपुर टैरेस और रियाली क्षेत्रों में रेड अलर्ट हूटर लगा दिए गए हैं। कांगड़ा और होशियारपुर (पंजाब) के जिला प्रशासनों को भी तत्काल एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पिछली बरसात में मंड क्षेत्र हुआ था जलमग्न

पिछली बरसात में पौंग से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से मंड क्षेत्र जलमगन हो गया था, जिससे इंदौरा क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इन सारे हालात और पुराने अनुभवों को देखते हुए जिला प्रशासन व बीबीएमवी ने पूर्व योजना के आधार पर थोड़ा-थोड़ा पानी पहले ही छोडऩे की योजना की है। शनिवार रात या रविवार सुबह पानी छोड़ा जा सकता है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

23 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

23 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

23 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

23 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago