हिमाचल : बीबीएन में रात को उद्योग रहेंगे बंद
“हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन और परवाणू में रात के समय उद्योगों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं”
सोलन 10 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में हमलों की हिमाकत के बाद हिमाचल में सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कई फैसले लिए गए हैं। हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) और परवाणू में रात के समय उद्योगों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
बीबीएन, बिलासपुर समेत जम्मू-कश्मीर और पंजाब से सटे इलाकों में शुक्रवार रात को ब्लैक आउट रहा। मंदिरों और संवेदनशील स्थलों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही शक्तिपीठ चामुंडा मंदिर के कपाट रात 10:00 के बजाय शाम 8:00 बजे बंद करने का फैसला लिया गया है।











