Breaking News

हिमाचल : बद्दी-नालागढ़ में फार्मा कंपनियों का प्रवर्तन निदेशालय ने खंगाला रिकार्ड

“ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी ने हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी व नालागढ़ में खलबली मचा दी है। मंगलवार सुबह नौ बजे शुरू हुई यह कार्रवाई बुधवार तडक़े करीब चार बजे तक चली, जिसमें झाड़माजरी और नालागढ़ स्थित तीन फार्मा इकाइयों पर गहन तलाशी ली गई”

सोलन 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह कार्रवाई मादक दवाओं की तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय रैकेट और उस नेटवर्क के जरिए कथित काले धन को वैध दिखाने की साजिश के खिलाफ की गई है। प्रवर्तन निदेशालय की जालंधर इकाई ने झाड़माजरी स्थित बॉयोजेनेटिक ड्रगस और स्माइलेक्स इंडस्ट्रीज में करीब 19 घंटे तक लगातार जांच की।

नालागढ़ के मैसा टिब्बा क्षेत्र स्थित सीबी हेल्थकेयर में भी मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार सुबह तक दस्तावेजी छानबीन की गई। तीनों स्थानों से प्रवर्तन निदेशालय जालंधर की टीमों ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कम्प्यूटर, रजिस्टर, बहीखाते और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं, जिन्हें मनी ट्रेल और आपराधिक साजिश की कडिय़ों को जोडऩे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा एस्टर फार्मा, सोल हेल्थ केयर कंपनी के संबंधित परिसरों पर भी छानबीन की गई । ईडी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में कुल 16 स्थानों पर एक साथ की गई।

यह जांच पंजाब पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्टए 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में यह बात सामने आई कि कुछ फार्मा कंपनियों के माध्यम से ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम जैसी मादक दवाएं भारी मात्रा में खरीदी गई और उन्हें काले बाजार में ऊंचे दामों पर नशा कारोबारियों को बेचा गया।

अलेक्स पालीवाल की संदिग्ध भूमिका

इस पूरे नेटवर्क में अलेक्स पालीवाल नामक व्यक्ति की अहम भूमिका सामने आई है, जिसे पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी की मौजूदा कार्रवाई उसी एफआईआर कड़ी है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराएं लगाई गई थीं। पालीवाल के अलावा कई अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

फार्मा बेल्ट की साख पर आंच

बीबीएन क्षेत्र देश का सबसे बड़ा फार्मास्युटिकल हब है, जहां सैकड़ों कंपनियां सक्रिय हैं। इस कार्रवाई के बाद फार्मा सेक्टर की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ईडी द्वारा जिन दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डाटा को जब्त किया गया है, उनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

स्पेशल टास्क फोर्स ने खोली थी परतें

उल्लेखनीय है कि मई 2024 में पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्माइलेक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि आठ महीनों में इस कंपनी ने 20 करोड़ एल्प्राजोलम टैबलेट्स का उत्पादन किया था। इसके अलावा, पंजाब में एक बिना लाइसेंस वाले गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई थीं।

ड्यूल कैटेगरी की दवा निर्माण की अनुमति रद्द

बता दें कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत बनाए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के मुताबिक, निर्माता को हर खेप की जानकारी, दवा की मात्रा, समाप्ति तिथि और गंतव्य स्थान राज्य औषधि नियंत्रक और संबंधित जिला के पुलिस अधीक्षक को देनी होती है। यह प्रावधान जून 2021 में लागू किया गया था, ताकि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके।

जांच जारी, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

ईडी की ओर से फिलहाल जांच जारी है और संभावना जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से फार्मा उद्योग के भीतर चल रही नशीली दवाओं की अवैध आपूर्ति और इसके वित्तीय नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नाम उजागर हो सकते हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

5 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

5 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

5 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

10 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

11 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

11 hours ago